जल संचय
पानी की सुरंगें नदियों में बहती
जीवन के मौजों को पूरा है करती।
होता जहाँ है पानी, जीवन में रंग भरता वहाँ है
इसकी मह्हता है सबको बतानी
पानी का संचय है कितना जरुरी।
बारिश है गिरती धरा पर
बहता है पानी धरा पर
जितना बचा लो उतना सही है
भविष्य सबका बचा लो।
पानी का संचय जरुरी हमारे लिए
जिम्मेदारी हमारी धरा के लिए।
नयी पीढ़ियों को है हमको बताना
जरुरी है पानी सब के लिए
बचाना है इसको सब के लिए।
पानी रहेगा तो खाना उगेगा
पानी रहेगा तो खाना बनेगा
वर्ना भूखा प्यासा मरना पड़ेगा।
तो खायें कसम हम बचाएंगे पानी
बताएँगे सब को है पानी जरुरी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें